मनीष अहिरवार /संवाददाता
थांदला. कैथोलिक चर्च थांदला में माता मरियम का जन्मोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर फादर अंतोन कटारा ने बताया कि सम्पूर्ण लॉक डाउन हटने के बाद पहली मर्तबा सामूहिक रूप से मास्क व लोगों से दूरी बनाते हुए समारोह मनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि माता मरियम पर्व सुचारू ढंग से मनाने के लिए थांदला चर्च के समाज जनों को तीन भागों में अलग अलग स्थानों व समय पर मनाया जाना निश्चित किया गया जिससे भीड़ नही हो । चर्च में मिस्सा पूजा के साथ समारोह शाम पांच बजे व छः बजे निश्चित किया गया जहां फादर अंतोन कटारा पल्ली पुरोहित व फादर बसंत एवं फादर महेश ने भाग लिया जबकि चेनपुरी माता मरियम मंदिर पर फादर सोनू वसुनिया व फादर विशाल माल ने भाग लिया इस अवसर पर मुख्य याजक फादर सोनू वसुनिया ने माता मरियम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि माता मारिया का सम्पूर्ण जीवन हमारे लिए एक आदर्श जीवन है उन्होंने आज्ञा पालन किया ईश्वर द्वारा भेजे स्वर्ग दूत ने जो संदेश दिया उसपर से कभी विचलित नही हुई। दूसरा उन्होंने विनम्रता का पाठ हमे सिखाया वे विनम्र बनी रही ईश्वर की माँ होने पर भी उनके मन मे कभी स्वाभिमान नही आने दिया। यही हमारे जीवन का आदर्श है। मिस्सा पूजा के दौरान बाइबिल पाठ का वाचन श्रीमती वेरोनिकमेद व श्रीमती निर्मल मालसिंह डामोर ने किया। जबकि निवेदन प्रार्थना का वाचन श्रीमती अर्चना भूरिया ने किया राजू कटारा व उनके दल ने भक्तिमय संगीत व गीतों की प्रस्तुति दी। आभार राजू कटारा ने माना।