
बवाना। एक ट्यूशन टीचर पर 9वीं और 5वीं कक्षा की दो नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीडि़त परिवारों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बवाना इलाके में स्थित दरियापुर कला गांव की है। घटना से गुस्सा लोगों ने इलाके में प्रदर्शन कर रास्ता जाम कर दिया।
हालांकि पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर शांत किया। जानकारी के मुताबिक आरोपी टीचर गांव के छोटे-छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। उस पर अपनी 13 साल भतीजी के साथ भी दुष्कर्म करने का आरोप है। वह उसे भी पढ़ाता था। वह सरकारी स्कूल में 9 वीं कक्षा में पढ़ती है। पीडि़ता ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। उसने शोर मचाया तो वह उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया। आरोपी टीचर ने कहा कि इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। हालांकि नाबालिग ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो इस संबंध में मामला दर्ज कराया।