सिरसा। गांव शाहपुर बेगू में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिर गया। मलबे में 4 मजदूर दब गए, जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गांव शाहपुर बेगू निवासी भोला सिंह गांव में कोठी बनवा रहा है। 4-5 मजदूर लेंटर में स्पोर्ट लगा रहा थे। इसी दौरान लेंटर गिर गया। इसमें मजदूर लवप्रीत पुत्र काला सिंह निवासी बेगू की मौत हो गई, जबकि 3 साथी मजदूर घायल हो गए उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया। मृतक के पिता मंगू व परिजन काला राम ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है। इस मामले मेंं सूचना देने के बाद भी पुलिस टीम समय पर नहींं पहुंची। उन्होंंने ठेकेदार व मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।