माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन
दिन रात का तापमान बढऩे से एक बार फिर मौसम में बदलाव दिखाई दिया है। आज दोपहर 12 बजे कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव के बाद लोगों ने एक बार फिर राहत की सांस महसूस की है।
पिछले 6 दिनों से मौसम खुला हुआ था और दिन रात के तापमान में लगातार वृद्धि होती दिखाई दे रही थी। जीवाजीराव राव वेधशाला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था। वही बुधवार गुरुवार रात न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री के आसपास आ पहुंचा था। जिसके चलते उमस और गर्मी महसूस की जा रही थी। तापमान बढऩे के साथ बारिश के आसार भी नजर आने लगे थे। गुरुवार सुबह धूप निकलने के बाद अचानक काले बादल आसमान में अपना डेरा डालते नजर आने लगे और सूर्य देव बादलों में छुप गए। मौसम सुहाना हो चला था ठंडी हवा महसूस की जा रही थी। इस बीच दोपहर 12 बजे के लगभग अचानक तेज बारिश की शुरुआत हो गई। लोगों ने गर्मी और उमस से राहत महसूस की। कुछ देर तेज बारिश के बाद रिमझिम का दौर शुरू हो चुका था। आसमान में काले बादल छाए नजर आ रहे थ।े मौसम विभाग ने रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई थी। पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद औसतन बारिश का आंकड़ा 34 इंच को पार कर चुका था। अब औसतन आंकड़े में 2 इंच की और दरकार बनी हुई है। कुछ दिन वर्षा काल के शेष बचे हैं जिसमें औसतन आंकड़ा पूरा होने की संभावना है।