माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन
हेलावड़ी में 2 गुटो के बीच हुए विवाद के बाद बदमाश दुर्लभ कश्यप की हत्या कर दी गई थी। मामले में बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था। आज गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले से जुड़े चार आरोपी फरार थे जिनमें से दो आरोपियों को आज सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर इनाम घोषित किया गया है।
प्रभारी एसपी सविता सोहाने ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रविवार-सोमवार रात डेढ़ बजे हेलावाड़ी में चाय की दुकान पर दुर्लभ कश्यप और शहनवाज के बीच हुए विवाद में दुर्लभ कश्यप ने शाहनवाज को गोली मार दी थी। शाहनवाज के साथियों ने चाकू से हमला कर दुर्लभ की हत्या कर दी थी। मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ जीवाजीगंज थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। जिसमें दुर्लभ की हत्या करने वाले राजा पिता सफी 40 क्वार्टर और भूरा पिता नूर मोहम्मद निवासी हेलावाड़ी को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं शहनवाज पर गोली मारने के मामले में राजदीप पिता दिलीप मंडलोई अब्दालपुरा, अमित पिता संतोष सोनी नयापुरा, अभिषेक पिता शांतिलाल शर्मा गीता कालोनी और चयन पिता राजकुमार बोहरा निवासी घी गली को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से चाकू और हत्या में प्रयुक्त 3 दुपहिया वाहन जब्त हो चुके है। मामले में दोनों गुटों के 4 आरोपी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी अपराधिक मामले दर्ज है। वही जीवाजी गंज थाने का प्रभार संभाल रहे उप निरीक्षक प्रमोद भदोरिया ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों को आज दोपहर न्यायालय में पेश किया जाएगा जिनका रिमांड मांग कर फरार चल रहे आरोपियों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा सकता है।