Domain Registration ID: DF4C6B96B5C7D4F1AAEC93943AAFBAA6D-IN
News That Matters

नगर निगम ठेकेदार की सड़क दुर्घटना में मौत

उज्जैन। बीती रात बडऩगर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में नगर निगम ठेकेदार की मौत हो गई। ठेकेदार को लेकर बुधवार दोपहर मामला गर्माया था। उसके खिलाफ निगम इंजीनियर द्वारा 3 दिन पूर्व पत्थरबाजी करने का प्रकरण भी दर्ज कराया गया था।
गीता कॉलोनी में रहने वाला शुभम पिता ओमप्रकाश खंडेलवाल नगर निगम में ठेकेदारी का काम करता था। बीती रात बडऩगर रोड पर ग्राम नलवा के समीप उसकी कार की भिड़ंत आयशर वाहन से हो गइर्। घायल होने पर उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुभम खंडेलवाल को लेकर बुधवार दोपहर मामला गरमा गया था। नगर निगम द्वारा उसे क्षीरसागर क्षेत्र में नाली निर्माण का ठेका दिया था। जिसके भुगतान को लेकर निगम इंजीनियर के साथ उसका विवाद चल रहा था। 3 दिन पूर्व निगम इंजीनियर के घर पहुंच कर शुभम खंडेलवाल ने पत्थरबाजी की थी। जिसको लेकर चिमनगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। बुधवार को शुभम ने कुछ दोस्तों को जहर खाकर आत्महत्या की धमकी भी दी थी। उसके बाद देर रात दुर्घटना की खबर सामने आई। फिलहाल पुलिस दुर्घटना का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच शुरू की जाएगी। मृतक शुभम खंडेलवाल के पिता पंचायत विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और कुछ समय पहले ही शुभम ने मंदिर में दिल्ली की रहने वाली युवती से विवाह किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
%d bloggers like this: