उज्जैन। राघवी थाना क्षेत्र के नीमखेड़ा में गुरुवार रात गोली चलाने वाले आरोपी जीवन और अरविंद के साथ महिला देबूबाई को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद शनिवार शाम जेल भेज दिया है। टीआई रोहित पटेल के अनुसार घटनाक्रम में गोलीकांड का मुख्य आरोपी दिलीप गुर्जर को लोगों ने घेरकर पीटा था। जिसका उपचार पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। अस्पताल से छुट्टी होते ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में एक आरोपी की तलाश जारी है। घटना देबूबाई और उसके पड़ोसी नगजी के बीच मामूली विवाद के बाद सामने आई थी। देबूबाई ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को बुलाया था।