
उज्जैन। बीती रात अचानक घर से लापता हुए वृद्ध का शव आज सुबह 8 बजे चिंतामण ब्रिज पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का सामने आया है। एफएसएल अधिकारी प्रीति गायकवाड़ और चिंतामण पुलिस मौके पर पहुंची थी।
चिंतामण थाने के एसआई नरेन्द्र कनेश ने बताया कि सुबह 8 बजे के लगभग कुछ लोगों ने चिंतामण ब्रिज की रेलिंग से रस्सी के फंदे पर लटका एक वृद्धा का शव देखकर सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर बाइक क्रमांक एमपी-13-जेएफ-3126 खड़ी थी जिस पर एक बैग भी रखा था। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पहचान के प्रयास शुरू किए। इस दौरान सामने आया कि मृतक संजय पिता शंकरलाल पाराशर 51 वर्ष निवासी विवेकानंद नगर का रहने वाला और सिविल इंजीनियर था। जानकारी लगते ही पत्नी और रिश्तेदार मौके पर पहुंचेथे। मृतक के दो बच्चे हैं। बताया जा रहा था कि रात को संजय लापता हो गए थे। जिनकी तलाश परिजनों द्वारा की जा रही थी। बाइक उनके नाम होना सामने नहीं आई है। परिवार घटना स्थल पर काफी विलाप में डूब गया था जिसके चलते आत्महत्या का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है। आशंका है कि कर्ज और पारिवारिक समस्या के चलते उस ने आत्मघाती कदम उठाया है। मृतक के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के बयान और जांच के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा।