
लंदन। इंग्लैंड में एक नाबालिग से हजारों की भीड़ के सामने बलात्कार हुआ, लेकिन किसी ने कुछ नहीं देखा। पीडि़त लड़की अपने दोस्तों के साथ समुद्र तट पर गई थी। वहीं एक लड़के ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने पानी में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस इस संबंध में एक 17 वर्षीय लड़के की तलाश कर रही है, जो संभवत: पाकिस्तानी है।
15 वर्षीय पीडि़ता 18 जुलाई को इंग्लैंड के बोर्नमाउथ शहर के एक बीच पर अपने दोस्तों के साथ गई थी। यहां उसका सामना एक लड़के से हुआ, जो बोलचाल में पाकिस्तानी लग रहा था। आरोपी पीडि़ता को बातों में उलझाकर पानी में ले गया. जहां थोड़ी गहराई में पहुंचने के बाद उसने लड़की का बलात्कार किया। दिनदहाड़े हजारों लोगों की मौजूदगी में हुई इस वारदात की किसी को भनक तक नहीं लगी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लड़की को बताया था कि उसकी उम्र 17 साल है और वो बर्मिंघम का रहने वाला है। उसकी बोलचाल से वह पाकिस्तानी लग रहा था. यह वारदात दोपहर तीन बजे के करीब हुई, सैकड़ों की संख्या में लोग समुद्र तट पर मौजूद थे। पुलिस ने लोगों से आरोपी को पकडऩे में मदद मांगी है। मेजर क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर वेन सीमोर ने कहा घटना वाले दिन बीच पर भारी भीड़ थी, इसलिए मैं लोगों से अपील करता हूं कि यदि किसी के पास भी आरोपी के बारे में कोई जानकारी हो तो आगे आए।