
लंदन। यूके में एक व्यक्ति का ऐसा शर्मनाक कृत्य सामने आया जिसे जान हर कोई हैरान रह जाए। पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर घोड़े के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप है। शख्स की ये शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद हो गई।
यूके के नोरफॉल्क के पुलिस जासूस सैमुअल वेबने कहा कि पुलिस ने जांच के बाद 19 वर्षीय ऑलस्टन नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ऑलस्टन पर जानवर के साथ यौन संपर्क, जानवर के साथ क्रुरता और रात के दौरान अपराध करने के इरादे से अस्तबल में घुसने के आरोप के तहत मामला दर्ज किया है। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जब अस्तबल मालिक ने सीसीटीवी फुटेज देखा, तो वह हैरान रह गया। पुलिस को सूचना दी तब तक आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। अस्तबल के मालिक ने बताया कि एक युवक अस्तबल में घुस गया। उसने पहले अस्तबल में लगे सीसीटीवी कैमरे का प्लग निकाल दिया, उसके बाद उसने घिनौना कृत्य किया। उस समय वहां कोई और मौजूद नहीं था। एक सीसीटीवी कैमरा चालू रह गया, जिसमें ये पूरी वारदात कैद हो गई। आरोपी को रेंथम डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसकी जमानत खारिज कर दी है। नोरफाल्क पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। साथ ही पड़ोसियों से भी इस बात की जानकारी की जा रही है, कि आरोपी युवक को पहले कभी वहां देखा गया है।