उज्जैन। बडऩगर अथर्व पेट्रोल पंप के मैनेजर पर पुलिस ने लाखों रुपए के गबन का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। मैनेजर लॉकडाउन से रुपए हड़पने का काम कर रहा था। बडऩगर थाना पुलिस ने बताया कि डायवर्शन रोड पर अथर्व पेट्रोल पंप का संचालन गोविंद इंद्रास निवासी आदिनाथ कॉलोनी द्वारा किया जाता है। पेट्रोल पंप पर भंवरलाल यादव निवासी सुंदराबाद थाना भाटपचलाना मैनेजर है। लॉकडाउन से पंप संचालक नहीं आ रहे थे। जिन्हें वह खाते में राशि डालने की बात कहता रहा और उधारी में खाता मेंटेन करता रहा। इस दौरान उसने 7 लाख 99 हजार 442 रुपयों की हेराफेरी कर दी। मामला उजागर होने पर पंप संचालक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।