
नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश को संबोधित किया। यह इस प्रोग्राम का 79वां एपिसोड है। मोदी ने कहा, दो दिन पहली की कुछ यादगार पल मेरी आंखों के सामने हैं। टोक्यो में भारतीय खिलाडिय़ों को देखकर पूरा देश रोमांचित हो उठा था। पूरे देश ने इनसे कहा कि विजयी भव:। आज उनके पास आपके प्यार और सपोर्ट की ताकत है। सोशल मीडिया पर इनके सपोर्ट के विक्ट्री पंच कैम्पेन शूरू हो चुका है।
जो देश के लिए तिरंगा उठाता है। देश भक्ति की यह भावना हमें जोड़ती है। कल करगिल विजय दिवस भी है। यह भारत की सेना के शौर्य का प्रतीक है। मैं चाहूंगा कि आप करगिल की गाथा जरूर पढ़े। वीरों को नमन करें। इस साल देश आजादी के 75वें साल में प्रवेश कर रहा है। ये हमारा बहुत बड़ा सौभाग्य है कि जिस आजादी के लिए देश ने सदियों का इंतजार किया, उसके 75 वर्ष होने के हम साक्षी बन रहे हैं। आपको याद होगा, आजादी के 75 साल मनाने के लिए, 12 मार्च को बापू के साबरमती आश्रम से अमृत महोत्सव की शुरूआत हुई थी। इसी दिन बापू की दांडी यात्रा को भी पुनर्जीवित किया गया था, तब से जम्मू-कश्मीर से लेकर पुडुचेरी तक, गुजरात से लेकर पूर्वोत्तर तक, देश भर में अमृत महोत्सव से जुड़े कार्यक्रम चल रहे हैं।