माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन
मौसम में बदलाव के बाद शुक्रवार को दिन भर बारिश होती रही। इस बीच दिन रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कुछ दिन रुक रुक कर बारिश होती रहेगी और औसतन बारिश का आंकड़ा पूरा हो जाएगा।
जीवाजीराव वेधशाला अधीक्षक राजेंद्र कुमार गुप्ता के अनुसार पिछले दिनों दिन रात के तापमान में उछाल दर्ज किया जा रहा था। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद दिन का अधिकतम तापमान 2 डिग्री कम हुआ है। शुक्रवार शनिवार रात न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री की गिरावट आई है। जून जुलाई माह में बारिश नहीं हुई थी लेकिन अगस्त सितंबर माह के कुछ दिनों में हुई बारिश के साथ औसतन बारिश का आंकड़ा लगभग पूरा होने के करीब पहुंच चुका है। अब तक 35 इंच वर्षा दर्ज की जा चुकी है जिसे पूरा होने में अब 1 इंच की दरकार बनी हुई। अभी कुछ दिन और वर्षा काल के शेष है। रुक रुक कर बारिश हो सकती है जिसके चलते औसतन आंकड़ा पूरा हो जाएगा। मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है लेकिन गुलाबी ठंड के लिए अक्टूबर माह तक का इंतजार करना पड़ सकता है। इस माह उमस का माहौल बना रहेगा।