Domain Registration ID: DF4C6B96B5C7D4F1AAEC93943AAFBAA6D-IN
News That Matters

तलाक के 4 साल बाद पत्नी से जबरदस्ती किया दुष्कर्म


महिला ने पूर्व पति पर दर्ज कराया प्रकरण

माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन। 4 साल पहले मौखिक रूप से तलाक ले चुके पति पर महिला ने जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर चिमनगंज थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। पति पुलिस विभाग में पदस्थ है।
चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि उज्जैन की रहने वाली महिला का कुछ सालों पूर्व शाजापुर के रहने वाले युवक के साथ विवाह हुआ था। युवक वर्तमान में शाजापुर जिले के थाने पर आरक्षक है। दोनों के विवाह के बाद दो संतान हुई थी जिसके बाद वर्ष 2016 में युवक ने मौखिक रूप से अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। महिला ने थाने आकर बताया कि 1 सितंबर को उसका पति उज्जैन आया था और बच्चों से मिलने की बात कही। वह आगर रोड स्थित मित्र नगर में पति के परिचित के यहां बच्चों को मिलाने पहुंची थी। जहां जबरदस्ती पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर जांच के बाद शुक्रवार को पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसकी जल्द गिरफ्तारी कर मामले की जांच शुरू की जाएगी।
तालोद के युवक पर भी केस
महिला थाना पुलिस ने तालोद के रहने वाले युवक पर भी उज्जैन में रहने वाली युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी मां के कपड़े सिलवाने के लिए युवती के घर आता था। एक दिन उसे अपने साथ घर ले गया और मकान की तीसरी मंजिल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
%d bloggers like this: