उज्जैन। साले से हुए विवाद के बाद जीजा ने आज सुबह जहर खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए हैं।
एकता नगर में रहने वाले इरफान पिता उस्मान गनी 27 वर्ष को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर भर्ती किया है। इरफान ने जहरीला पदार्थ खाया है। बताया जा रहा है कि इरफान का साला वसीम कल शाम इंदौर से आया था। पारिवारिक विवाद के चलते दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई थी। वसीम ने अपने जीजा को गाली गलौज कर धमकाया था। इरफान की मां रहीना बी का कहना था कि विवाद के चलते इरफान डिप्रेशन में आ गया था संभवत: इसी के चलते उसने जहर खाया है। फिलहाल पुलिस ड्यूटी कंपाउंडर की सूचना पर अस्पताल पहुंची थी। इरफान के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू की जाएगी।