
सदस्यों ने अर्धनग्न होकर दिया धरना
नलखेड़ा-संयुक्त मोर्चा संगठन के प्रदेशव्यापी आव्हान के तहत मोर्चा सदस्यों द्वारा की जा रही अनिश्चितकालीन कलम कार्यालय बंद हड़ताल के आठवें दिन गुरुवार को स्थानीय जनपद पंचायत परिसर के बाहर संयुक्त मोर्चा संगठन द्वारा अपनी मांगों को लेकर अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया तथा नारेबाजी की गई।
उल्लेखनीय हैं कि जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और जनपद अधिकारियों की इस अनिश्चितकालीन हड़ताल से पंचायतों में कामकाज ठप्प हो गए हैं।जिसके चलते ग्राम पंचायतों में सभाएं भी नहीं हों पा रही हैं।
साथ ही हड़ताल से पंचायतों में चल रहे विकास कार्य, शासकीय योजनाओं की रफ्तार रुक सी गई है। हितग्राहियों के पंचायत संबंधी काम काज भी नहीं हों पा रहे हैं। अधिकारी-कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चे ने सरकार को चेतावनी दी है कि जब तक मांग नहीं मानी जाएगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।