घायल का निजी अस्पताल मेें चल रहा उपचार, पुलिस कर रही अज्ञात वाहन की तलाश
माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन
आगर रोड़ पर बीती शाम अज्ञात वाहन और बाइक सवार दो लोगों के बीच हुई सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। अस्पताल पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर आज सुबह पोस्टमार्टम कराया है। घायल को परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए हैं।
अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी अनुसार घट्टिया थाने की 108 एम्बुलेंस रविवार शाम आगर रोड ग्राम नजरपुर से दो घायल लोगों को लेकर अस्पताल पहुंची थी। इनके नाम मोहन पिता रतनसिंह 49 वर्ष निवासी अमलावदा बडऩगर और टीकम पिता सजनसिंह 21 वर्ष निवासी माधोपुरा थाना राघवी सामने आए थे। दोनों को उपचार के लिये वार्ड में भर्ती किया था। टीकम की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन जानकारी मिलने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे थे। घायल मोहन को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। मृतक और घायल आपस में दूर के रिश्तेदार होना बताए जा रहे हैं। दोनों उज्जैन से राघवी की ओर जा रहे थे। फिलहाल उनकी बाइक को किस वाहन ने टक्कर मारी है इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। जांच और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने के बाद ही अज्ञात वाहन की जानकारी सामने आ पाएगी।