
नई दिल्ली। कई सारी बॉलीवुड फिल्मों और पॉपुलर टीवी शो मन की आवाज प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह का रोल प्ले करने वाले एक्टर अनुपम श्याम का निधन हो गया है। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे. मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से एक्टर का निधन हो गया।
कुछ समय पहले भी अनुपम श्याम अपनी बिगड़ती सेहत की वजह से चर्चा में आए थे। उस समय बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों ने उनकी मदद की थी। मगर इस बार एक्टर जिंदगी से जंग हार गए। वे 63 साल के थे। अनुपम श्याम स्टार भारत के शो प्रतिज्ञा के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन उन्हें पहले से ही कई बीमारी ने जकड़ कर रखा था। मुंबई के लाइफ लाइन हॉस्पिटल में वे अपना इलाज करा रहे थे। कई सारे ऑर्गन फेल होने के कारण उनकी डेथ हुई।