उज्जैन। चार दिन पहले पैसे नहीं देने पर चाकू मारने वाले एक आरोपी को रविवार शाम पुलिस ने थाने के सामने से ही पकड़ लिया है। उसके फरार साथी की तलाश जारी है।
चिमनगंज थाने के एएसआई अशोक गुप्ता ने बताया कि 16 अगस्त को बापूनगर मैदान में सुमित उर्फ गोलू चौधरी संजयनगर को रोक 2 बदमाशों ने शराब के रुपये मांगे थे। नहीं देने पर दोनों ने सुमित को चाकू मार दिये थे। मामले में हफ्तावसूली का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया था। बदमाशों के नाम अशोक जाटवा निवासी उंडासा हाल मुकाम अतिरिक्त विश्व बैंक कालोनी और मनोज ठाकुर सामने आये थे। दोनों की तलाश जारी थी। इस बीच रविवार को अशोक जाटवा थाने के सामने से आरक्षक शैलेष योगी और श्यामवरण को जाता दिखाई दिया। जिसे पीछाकर पकड़ा गया है। फरार मनोज की तलाश जारी है। हिरासत में आये अशोक को सोमवार दोपहर न्यायालय में पेश किया जाएगा।