इंदौर। गांधी नगर क्षेत्र में रहने वाला 25 वर्षीय राजू पुत्र रामरतन धुर्वे की सांप के काटने से मौत हो गई। गांधी नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पूछताछ में पता चला कि वह क्षेत्र में एक ढाबे पर काम करता था। उसने एक सांप को पकड़ा और खिलौना समझकर गले में डालकर घूमने लगा। बहुत देर तक घूमने के बाद उसने नाचना शुरू दिया। तभी सांप ने उसे डंसा और वह गश खाकर गिर गया। ढाबे के कर्मचारी उसे अरबिंदो अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसकी मौत हो गई। सांप के गले और नाक पर डंसने के निशान मिले हैं।