
मुंबई। कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान कोरोना संक्रमित हो गई है। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। फराह कोविड-19 की दोनों डोज लगवा चुकी हैं। इसके बावजूद वह संक्रमण के चपेट में आ गई। उन्होंने उनके करीब आए लोगों को सावधानी बरतने को कहा है। बता दें फराह खान इन दिनों एक कॉमेडी शो जज कर रही हैं। अब उनकी जगह सिंगर मीका सिंह शो में नजर आएंगे। फराह खान ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा मुझे हैरानी हो रही है कि ऐसा हुए, क्योंकि मैंने काला टीका नहीं लगाया था। मैंने दोनों डोज लगवा ली है, इसके बावजूद पता नहीं कैसे पॉजिटिव हो गई। मैंने संपर्क में आए लोगों को इस बारे में जानकारी दे दी है। अगर किसी को बताना भूल गई हूं, तो अपना कोविड टेस्ट करवा लें। उम्मीद है जल्द ठीक हो जाउंगी।