माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन
आज सुबह 9.30 बजे के लगभग अशोकनगर गली नंबर 8 में मकान की गैलरी गिर गई। मकान में नीचे किराए से रहने वाली एक महिला घायल हुई है।
बताया जा रहा है कि अशोक नगर में एक मकान की अचानक भरभरा कर गैलरी गिर पड़ी। मकान के ऊपरी हिस्से में सीमा वर्मा चार बेटों और बहुओं के साथ निवास करती हैं। निचले हिस्से में किराएदार रहते हैं। गैलरी जिसने से नीचे किराए से रहने वाली एक महिला घायल हुई है जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में दो अन्य को मामूली चोट लगने की जानकारी सामने आई है। अशोकनगर के साथ ही फ्रीगंज स्थित हार फूल वाली गली में भी मकान की गैलरी गिरने की सूचना मिली है। जिसमें कोई जनहानि नहीं होना बताया गया।