Domain Registration ID: DF4C6B96B5C7D4F1AAEC93943AAFBAA6D-IN
News That Matters

भोपाल में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपितों पर केस दर्ज

भोपाल। टीलाजमालपुरा में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मुख्य आरोपित उसे प्रेम जाल में फंसाकर पिछले डेढ़ साल से दुष्कर्म कर रहा था। जबकि दूसरा आरोपित मुख्य आरोपित का दोस्त है, उसने भी किशोरी के साथ ज्या‍दती की। पुलिस ने दोनों आरोपित पर एफआईआर दर्ज कर ली है। टीलाजमालपुरा थाना प्रभारी राधेश्याम रैंगर के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ रहती है। किशोरी की आरोपित सागर रैकवार से डेढ़ साल पहले एक शादी में पहचान हुई थी। उसके बाद दोनों एक दूसरे से फोन पर बात करने लगे थे। इसी दौरान 19 अप्रैल 2019 में सागर रैकवार ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद से आरोपित उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरोपित के दोस्त ने भी दुष्कर्म किया

पिछले छह दिन से किशोरी आरोपित सागर रैकवार के साथ थी। किशोरी को साथ रखने के लिए वह किराये पर मकान ढूंढ रहा था। मकान मिलने तक आरोपित सागर ने अपने दोस्त जफर खा के पास किशोरी को छोड़ दिया था। आरोपित जफर ने घर में किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी थाने पहुंची और पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने सागर और जफर दोनों आरोपित के खिलाफ नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और धमकाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपित की गिरफतारी नहीं हुई है।

%d bloggers like this: