Domain Registration ID: DF4C6B96B5C7D4F1AAEC93943AAFBAA6D-IN
News That Matters

सड़कों पर आवारा श्वानों ने जमाया अपना कब्जा

निगम का अभियान बंद, राहगीर परेशान
माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन

आवारा मवेशियों के साथ अब सड़कों पर श्वानों का कब्जा भी दिखाई देने लगा है। टोली बनाकर श्वान सड़कों पर लोगों के पीछे दौड़ रहे हैं। नगर निगम का अभियान बंद पड़ा हुआ है जिसके चलते राहगीरों को परेशानी उठाना पड़ रही है।
वैश्विक महामारी कोरोना का संकट झेल रही धार्मिक नगरी के लोगों के लिए सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों के साथ आवारा श्वान मुसीबत बने हुए हैं। शहर के हर मार्ग और गली मोहल्लों में श्वानों की टोलियां नजर आ रही है जो राहगीरों के पीछे दौड़ लगा रही है। क्षीरसागर क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के दौरान श्वानों की टोलियां महिलाओं के लिए सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है। प्रतिदिन श्वानों का शिकार लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल भी पहुंच रहे हैं। दिन भर सड़कों पर इनका विचरण होता रहता है। रात में यह वाहन चालकों पर लपकते हैं जिससे दुर्घटना की आशंका रहती है। चार पहिया वाहन के पीछे इस तरह से दौड़ लगाते हैं जैसे वह वाहन के अंदर पहुंचकर चालक और उसमें सवार लोगों को काट ही लेंगे। दिन-रात इनका आतंक बढ़ता जा रहा है। नगर निगम ने श्वान पकड़ो अभियान पूरी तरह से बंद कर दिया है जिसके चलते इनकी तादाद शहर के हर मार्ग पर दिखाई देने लगी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
%d bloggers like this: