Domain Registration ID: DF4C6B96B5C7D4F1AAEC93943AAFBAA6D-IN
News That Matters

गृह मंत्रालय आज जारी कर सकता है अनलॉक 5.0 की गाइडलाइन्स

नई दिल्ली। भारत में राष्ट्रव्यापी अनलॉक का चौथा चरण 30 सितंबर को समाप्त हो जाएगा। एक सितंबर को शुरू हुए अनलॉक 4 में केंद्र सरकार ने पहली बार मेट्रो सेवाओं को फिर से शुरू करने जैसी विभिन्न महत्वपूर्ण छूट दी थी। इसके साथ ही कक्षा 9-12 के लिए स्कूलों का आंशिक रूप से फिर से खोला गया। इस बात की संभावना है कि आज केंद्री गृह मंत्रालय अनलॉक 5.0 के लिए गाइडलाइन्स जारी कर सकता है।

अब, एक अक्टूबर से शुरू होने वाले अनलॉक के पांचवें चरण के को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। पिछले सप्ताह सबहसे ज्यादा कोरोना प्रभावित सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अपनी बैठक में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘micro-containmen’ जोन का सुझाव दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आर्थिक गतिविधियां: गृह मंत्रालय (MHA) ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सार्वजनिक स्थानों जैसे मॉल, सैलून, रेस्तरां और जिमों को प्रतिबंधों के साथ खोलने की अनुमति दी थी। इस बात की संभावना जताई जा रही है केंद्र सरकार और भी आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने की छूट दे सकती है। 

मुख्यमंत्रियों के साथ अपनी बैठक में कोरोना के प्रसार को रोकवे के लिए पीएम मोदी ने कंटेनमेंट और लॉकडाउन पर जोर देने दिया था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि इस वजह से आर्थिक गतिविधियों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े।

सिनेमा हॉल: मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा अपील के बावजूद 21 सिंतंबर से गृह मंत्रालय ने सिर्फ ओपन-एयर थिएटरों को संचालन फिर से शुरू करने की अनुमति दी थी। 

%d bloggers like this: