माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन। केंद्रीय जेल भेरूगढ़ में बंद विचाराधीन कैदी की तबीयत बिगडऩे के बाद मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। 5 माह पूर्व जानलेवा हमला करने के मामले में सद्दाम पिता शेरू 28 वर्ष निवासी जूना सोमवारिया को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के आदेश पर केंद्रीय जेल भैरवगढ़ कर भेज दिया था। जहां विचाराधीन कैदी के रूप में वह बंद था। अचानक तबीयत खराब होने के बाद उसे जेल परिसर में बने अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जेल प्रशासन ने मामले की जानकारी भैरवगढ़ थाना पुलिस को दी। मर्ग कायम करने के बाद आज सुबह सद्दाम का पोस्टमार्टम कराया गया है। संभावना व्यक्त की गई है कि हार्ट अटैक होने से उसकी मौत हुई है।