उज्जैन। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की संभागीय बैठक मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा उज्जैन देवास गेट पानी की टंकी परिसर में शुक्रवार दोपहर 11 बजे हुई। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में 22 फरवरी को प्रदेश के सभी मुख्यालयों पर कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिये जाने का निर्णय लिया गया। स्वास्थ्य विभागीय अध्यक्ष एम.आर. मंसूरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया के मुख्य आतिथ्य एवं रमेश चंद्र शर्मा पूर्व कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य चार बिंदुओं पर विचार विमर्श किए गए। महा सदस्यता अभियान, अभ्यास वर्ग, चुनाव प्रक्रिया, आंदोलन पर सभी ने अपने-अपने विचार रखे। विशेष अतिथि के रूप में दीपक पुरोहित प्रदेश उपाध्यक्ष, अनोखीलाल शर्मा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, मनोहर गिरी जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। संचालन जिला सचिव दिलीप चौहान ने किया एवं आभार कोषाध्यक्ष संजयसिंह सिसोदिया ने माना। इस अवसर पर आगर जिले के जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश सोत्रिय, रतलाम उपाध्यक्ष संजय शर्मा, शाजापुर से सुरेश पाठक, संभागीय सचिव रामसिंह बनिहार, संभागीय उपाध्यक्ष चंद्रकांत फटाले, मांगीलाल पाटीदार, घटिया तहसील अध्यक्ष राजीवसिंह सेगर, कोठी महल अध्यक्ष आदर्श जांमगड़े, राजेंद्र वर्मा, नवीन चौहान, नागुलाल शर्मा, मागनलाल चतुर्वेदी, विनोद पवार, घनश्याम जोशी, नवीन पांडे, मनोज मोर्ट, अशोक शिवहरे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।