माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन
क्षिप्रा नदी में मृत मिली नवजात बालिका के मामले में सात माह बाद शुक्रवार को अज्ञात महिला के खिलाफ नरलगंगा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। अब देखना होगा कि अज्ञात का पता कैसे लगाये जाएगा।
14 जून 2021 को लालपुल के नीचे क्षिप्रा नदी में नवजात बालिका का शव दिखाई देने पर नीलगंगा पुलिस ने बरामद किया था। पोस्टमार्टम के बाद शव दफना दिया गया था और उसके माता-पिता के संबंध में जांच शुरु की गई थी। लेकिन सात माह बाद भी सुराग नहीं लग पाया। अब मामले में अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विदित हो कि अब तक शहर के कई ऐसे मामले सामने आ चुके है। जिसमें नवजाज को जन्म देने के बाद फेंक दिया गया। कुछ दिन पहले ही नीलगंगा पुलिस ने तिरुपति ड्रि स कालोनी से नवजात बालिका का शव बरामद किया था। जिसे कुत्तों ने नोंच लिया था। कुछ माह पहले नागझिरी पुलिस ने नाले के पास से नवजात शव जब्त कर मर्ग कायम किया था। लेकिन अब तक नवजात को फेंकने वालों का सुराग नहीं लग पाया है।
हर बार ल बी जांच के बाद मामले दर्ज किये जाते है। जिनका बाद में खात्मा कर दिया जाता है। एक बार फिर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश करने की बात कहीं है। देखना है कि इस बार नवजात बालिका को फेंकने वालों का पता पुलिस लगा पाती है या नहीं।