
उज्जैन। महाशिवरात्रि पर्व पर उज्जैन शहर को 11 लाख दीपों से रोशन किया जाएगा। इसी कड़ी में शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर निगम द्वारा नदी के घाटों की भी साफ-सफाई शुरू करा दी गई है। उल्लेखनीय है कि इस बार शिवरात्रि उज्जैेन में भव्य पैमाने पर मनाई जाएगी और 11 लाख दीपक पूरे शहर में लगाकर विश्व कीर्तिमान बनाया जाएगा।