मुंबई। एक एचआईवी पॉजिटिव पिता पर अपनी ही नाबालिग सौतेली बेटी संग दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के बाद 45 साल के आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी ने अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को तब अंजाम दिया है, जब उसकी पत्नी घर पर नहीं थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी और उसकी पत्नी दोनों एचआईवी पॉजिटिव हैं। लड़की की मां पिछले हफ्ते घर से बाहर गई थीं। तब आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। सौतले पिता की प्रताडऩा से तंग आकर पीडि़ता ने इस घटना की जानकारी पड़ोस में रहने वाली एक महिला को दी। महिला, नाबालिग को लेकर थाने पहुंची और आईपीसी की धारा 376 और 506(2) के तहत केस दर्ज करवाया। इसके अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया और आरोपी को अरेस्ट भी कर लिया है। साथ ही उसका एचआईवी टेस्ट भी करवाया गया है। पुलिस के अनुसार, आजाद मैदान थाने की सीमा के भीतर फुटपाथ पर 13 वर्षीय पीडि़ता अपनी मां, सौतेले पिता और बड़ी बहन के साथ रहती है। उसकी मां को भी एचआईवी है। इस बीच आरोपी पीडि़ता को कई बार-बार प्रताडि़त कर चुका है।
