
नईदिल्ली। भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी 100 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। कुछ समय पहले ही अक्टूबर 2021 में रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी की व्यक्तिगत संपत्ति भी 100 अरब डॉलर के स्तर को पार कर गई थी, लेकिन फिलहाल शेयर बाजार की उठापटक के कारण मुकेश अंबानी की व्यक्तिगत संपत्ति 100 अरब डॉलर के स्तर से नीचे आ गई है। 100 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति का स्तर हासिल करने के साथ ही गौतम अडाणी दुनिया के टॉप 10 रईसों की सूची में भी शामिल हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि 100 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के स्तर को हासिल करने वाले लोगों को सेंटी-बिलियनरी कहां जाता है। इस तरह गौतम अडाणी भी दुनिया के टॉप रईसों की इस सेंटी-बिलियनरीज क्लब में शामिल हो गए हैं। फिलहाल इस सेंटी-बिलियनरीज क्लब में दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति एलन मस्क को मिलाकर कुल 10 रईसों के नाम शामिल हैं, जिसमें गौतम अडाणी का नाम दसवें पायदान पर है।