माटी की महिमा न्यूज/उज्जैन
सूर्य को सभी ग्रहों का स्वामी माना जाता है। यही कारण है कि सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होता है। 15 मई को सूर्य मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश को वृषभ संक्रांति कहा जाता है और आने वाले 30 दिनों तक सूर्य वृषभ राशि में रहेगा।
बन रहा है बुधादित्य योग
वृष राशि वालों के लिए मई का महीना खास रहने वाला है। वजह ये है कि इस महीने दो महत्वपूर्ण ग्रह वृष राशि में राशि परिवर्तन करेंगे। पृथ्वी तत्व राशि वृषभ का स्वामी स्वामी शुक्र है। 13 मई को बुद्धि के देवता बुध इस राशि में अस्त हो गए है। लेकिन दो दिनों के बाद रविवार 15 मई की सुबह 5.23 बजे सूर्य इस राशि में गोचर करने वाले हैं। इस तरह वृष राशि में बुध और सूर्य की युति बनेगी। ज्योतिष में बुध और सूर्य की युति से बुद्ध आदित्य योग बनता है, जिसे बहुत शुभ फलदायक माना जाता है। वृष राशि में इस योग के बनने से मेष से लेकर मीन तक सभी राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा।