माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन। सुबह 5 बजे चाय बनाते समय अचानक परिजनों ने शोर सुना तो रसोई घर में दौड़कर पहुंचे। महिला जमीन पर पड़ी थी। उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। करंट लगने से उसकी मौत होना सामने आया है।
चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि इंदिरा नगर में रहने वाली माया पति यशपाल सिंह राजपूत 30 वर्ष को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार करंट लगने से उसकी मौत हुई है। मामले में मर्ग कायम कर परिजनों से जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि सुबह इंडेक्शन चूल्हे पर चाय बनाते समय घटना घटित हुई है।
जानकारी लगने पर मृतिका के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए थे। एसआई यादवेंद्र सिंह के अनुसार परिजनों ने किसी भी प्रकार का आरोप-प्रत्यारोप नहीं किया है। घटनाक्रम हादसे के रूप में ही सामने आया है। पोस्टमार्टम के बाद बॉडी अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपी गई है।