माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन
घर के बाहर बहन के साथ खेल रही 6 साल की मासूम के साथ शनिवार को पडोस में रहने वाले अधेड़ ने दुष्कर्म किया। मासूम हालत बिगडऩे पर उसे उज्जैन रैफर किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है जिसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम घोसला में माता पिता के मजदूरी पर जाने के बाद 6 साल की मासूम बहन के साथ घर के बाहर बैठी थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अधेड़ उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। अधेड़ ने अपने घर में मासूम के साथ दुष्कर्म किया। मासूम घर पहुंची तो उसकी हालत देख जानकारी सामने आई।
आसपास के लोगों ने अधेड़ को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द किया। मासूम की स्थिति ठीक नहीं होने पर उसे उज्जैन चरक भवन रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने उपचार के लिए भर्ती किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह और एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी मासूम की स्थिति देखने के लिए देर शाम पहुंचे थे। घटनास्थल पर एसडीओपी और थाना प्रभारी ने पहुंच कर जांच शुरू की। अधेड़ आरोपी मुन्ना के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। आज आरोप को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने एक टीम गठित की जो मासूम को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की प्रक्रिया को पूरा कर मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजेगी।