रोहित उपाध्याय/ब्यूरो देवास
आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में आ रहे भक्तजन
देवास। कोरोना के साए में शारदीय नवरात्र पर्व माता के मंदिरों में बड़े धुमधाम के साथ मनाया जा रहा है। देवास के आस पास से भी कई भक्तजन माता मंदिर में मत्था टिकाने और अपनी मन्नत पुरी करने आने लगे है।

देवास स्थित चामुण्डा माता और मां तुलजा भवानी के मंदिर पर बड़ी संख्या में भक्तजनों का आना शुरू हो गया है। कोरोना महामारी के चलते भी नवरात्रि के पहले दिन बड़ी संख्या में सुबह से माता भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। कोई घुटने के बल तो कोई पैदल ही माँ के दरबार मे पहुंचा। बड़ी संख्या में माता के भक्त सुबह आरती में शामिल हुए और मां की आराधना की। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से माता के भक्त मां के दरबार में शीश झुकाने पहुंचे।

नवरात्रि के पहले ही दिन माता का दरबार मां के जयकारों से गुंज उठा। अलसुबह से महिलाएं, पुरूष और बच्चे मां माता के दराबार पहुंचे। कोरोना के नियमों का पालन करवाने के लिए प्रशासन की कोई व्यवस्था नजर नही आई। माता के भक्त फेस मास्क बिना लगाये ही माता टेकरी पर नजर आए। वही पहले दिन अलसुबह ही सोशल डिस्टेंसिग का भी कोई पालन नही हुआ। प्रशासन की बड़ी लापरवाही का नजारा देखने को मिला। प्रशासन को माता के भक्तों को फेस मास्क पहने होने पर ही माता के दरबार मे प्रवेश देना चाहिए और सोशल डिस्टेंसिग के साथ भक्तों को दर्शन करवाने की व्यवस्था करना चाहिए। अभी तो यह पहला दिन है। आने वाले दिनों में माता के भक्तों की संख्या में इजाफा होगा।