माटी की महिमा न्यूज/उज्जैन। आसमान में छाए बादल साफ होते दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने एक दो दिन में हवा की रफ्तार तेज होने और ठंड बढऩे की उम्मीद जताई है। गौरतलब है कि तीन-चार दिनों से आसमान में बादल छाए हुए थे और दिन-रात का तापमान बढ़ रहा था। 6 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पहुंच गया था। वहीं 7 दिसंबर को 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। इस बीच बीती रात न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और तापमान 9 डिग्री दर्ज हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान में भी डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। हवा की रफ्तार 6 से 8 किमी प्रतिघंटे की बनी हुई है। आज सुबह मौसम पूरी तरह से साफ दिखाई दे रहा था और धूप खिली हुई थी। मौसम विभाग ने एक दो दिन में हवा की रफ्तार तेज होने और शीतलहर चलने की संभावना व्यक्त की है।