माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन। दीपावली से पूर्व 4 नवंबर को करवा चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। पर्व में करवे का महत्व होने पर बाजार में मिट्टी से बने करवे दिखाई देने लगे हैं।
करवा चतुर्थी पर पति की लंबी उम्र की कामना लेकर महिलाएं व्रत रखती हैं। 4 नवंबरको मनाए जाने वाले पर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बाजार में करवे रंग-बिरंगे और आकर्षक डिजाइनों में दिखाई दे रहे हैं। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते करवों की कीमत में कुछ इजाफा भी दिखाई दे रहा है। पिछले एक माह से कारीगरों द्वारा करवों को रूप दिए जाने का काम किया जा रहा था। लॉकडाउन के बाद शुरू हुई त्योहारों की शृंखला में लोगों को अच्छे व्यवसाय और कारोबार की उम्मीद बनी हुई है। करवा चौथ के बाद दीपावली पर्व की खरीददारी को लेकर शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो जाएगी। 14 नवंबर तक बाजार में रौनक दिखाई देने की उम्मीद बनी हुई है।