उज्जैन। 2 दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल मजदूर की उपचार के दौरान बीती रात मौत हो गई। आज सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा है।
माधव नगर थाना पुलिस ने बताया कि महिदपुर सिटी में रहने वाले भारत पिता अमर सिंह गोयल 35 वर्ष को 2 दिन पहले परिजनों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बीती रात भारत की मौत हो गई। आज सुबह मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इस दौरान परिजनों ने बताया कि भारत महिदपुर से उज्जैन डेली अप डाउन करता था और मजदूरी का काम करता था। 8 मार्च को काम पूरा करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। ग्राम कालूखेड़ा के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मर्ग डायरी जाट के लिए संबंधित थाना पुलिस को सौंपने की बात कही है।
सुसनेर के युवक की गई जान
सड़क दुर्घटना का दूसरा मामला सुसनेर के ग्राम बड़लिया में रहने वाले मदनलाल पिता नरबा जी मेघवाल 40 वर्ष के साथ हुआ था। पैदल घर लौटते समय उसे पिकअप ने कुचल दिया था पुलिस टॉप परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक मजदूरी करता था और दो बच्चों का पिता था। अस्पताल पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है।