उज्जैन। तीन दिनों से शहर से बाहर गए परिवार के सूने मकान में बदमाशों ने धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। परिवार के लौटने पर जानकारी सामने आई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि वेदनगर स्थित एमआईजी 1/12 में गौरव पिता मनोहरलाल सहाय का मकान बना हुआ है। तीन दिनों से वह परिवार के साथ शहर से बाहर गए हुए थे। रविवार को लौटकर आने पर उन्होंने घर का ताला टूटा पाया। चोरों ने सोने-चांदी और हजारों की नकद राशि पर हाथ साफ कर दिया था। मामले में गौरव सहाय की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।