उज्जैन। संतनगर में हुई हत्या का फरार ईनामी बदमाश मयंक उर्फ मंडप शर्मा पुलिस की हिरासत में आ गया है। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने हत्या से जुड़े सूरज नरवरे को गिरफ्तार किया था। संतनगर में देवेन्द्र उर्फ मोनू पेड़वा की हत्या की गई थी। वहीं उसके दो साथियों पर चाकुओं से हमला हुआ था। घटना के बाद चार आरोपियों के नाम सामने आए थे। पुलिस ने एक आरोपी का नाम बाद में दर्ज किया था। अब तीन की तलाश पुलिस को है।