माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन। शिवशक्ति नगर में आज दोपहर पुलिस की टीम नगर निगम के साथ एक मकान को तोडऩे पहुंची थी। दो मंजिला मकान पुलिस बदमाश का होना बता रही थी। जबकि उक्त मकान महिला के नाम है। जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा शहर में गुण्डे बदमाशों की अवैध संपत्तियों को जमींदोज करने की कार्रवाई की जा रही है जिसके चलते आज शिवशक्ति नगर में दो मंजिला मकान तोडऩे के लिए सीएसपी पल्लवी शुक्ला की टीम नगर निगम टीम के साथ पहुंची थी। मकान जीतू बुंदेला का होना बताया जा रहा था। लेकिन उक्त मकान महिला के नाम पर होने की बात कही जा रही थी। पुलिस मकान बुंदेला का होना मान रही थी जिसके चलते टीम ने पहले मकान में रखा सभी सामान बाहर निकलवाया और बाद में उसे जेसीबी की मदद से तोडऩे की कार्रवाई की गई। इस दौरान नगर निगम टीम के साथ भारी पुलिस बल मौजूद था। पुलिस ने कार्रवाई शुरू करते हुए आसपास रहने वालों को मौके से हटा दिया था।