नईदिल्ली। 26 नवंबर गुरुवार को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बैंक कर्मचारी भी शामिल हो गए हैं। माना जा रहा है कि हड़ताल में शामिल बैंकों की 21000 से अधिक शाखाएं बंद रहेंगी। ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉयी असोसिएशन ने यह ऐलान किया है। बैंककर्मी हाल ही में लाए गए श्रम कानूनों का विरोध कर रहे हैं। इस तरह इस हफ्ते बैंक संबंधी काम निपटाना मुश्किल हो सकता है। क्योंकि गुरुवार को बंद रहने के बाद शुक्रवार को बैंक खुलेंगे और फिर शनिवार तथा रविवार को फिर बंद हो जाएंगे।
महीने के चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं। हड़ताल में बैंकों के अलावा 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियन शामिल हो रही हैं। ये सभी लेबर लॉ का विरोध कर रहे हैं। हालांकि भारतीय मजदूर संघ इस हड़ताल का हिस्सा नहीं है। हड़ताल का ऐलान भारतीय स्टेट बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक ने किया है। इसके अंतर्गत तमाम बैंक आते हैं। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक शामिल नहीं है। यह 4 लाख बैंक कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है।