पुलिस और प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से की कार्यवाही कईयों ने जताया विरोध -कुल 487 लोगो पर चलानी कर्रवाई कर 47 हजार 250 रुपये जमा करवाये गए
देवास। जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किये जा रहे है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कोविड गाईड का पालन नही करने और मास्क नही पहनने वाले लोगो पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा देवास शहर में सयाजी द्वार, विकास नगर चौराहा, मंडी गेट के सामने, नयापुरा चौराहा, ईटावा चौकी के सामने तथा भोपाल चौराहे पर चलानी कर्रवाई की गई। देवास शहर में कुल 487 लोगो पर चलानी कर्रवाई कर 47 हजार 250 रुपये जमा करवाये गए। साथ ही मास्क ना पहने वाले लोगों को अस्थाई जेल भेजा गया। इस दौरान एडीएम श्री प्रकाश सिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप कुमार सोनी, सीएसपी श्री विवेक सिंह चौहान, नायब तहसीलदार श्रीमती पूनम तोमर सहित जिला प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग अमले के साथ अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। जिले और शहर में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढऩे को लेकर प्रशासन अब सख्ती के मूड में नजर आ रहा है। शहर में रोज लोग बिना फेस मास्क के बाजार में घूमते हुए आसानी से देखे जा सकते हैं। लोगों में फेस मास्क पहनने को लेकर को जागरूकता ही नही है। वही जन प्रशासन सख्ती करता है तो उसको लेकर विरोध करते है और तरह-तरह के बहाने बनाते है कि मास्क जेब मे रखा था जल्दी में लगाना भूल गए। इधर बाजार में दुकान संचालक भी मास्क नहीं पहनते हैं। वही ग्राहक जो दुकान पर खरीदारी करने आते हैं वो लोग भी बिना मास्क पहने खरीदारी करते हुए नजर आते हैं। इसको लेकर लोगों को समझाइश देने के बाद भी लोग मास्क पहनकर नहीं निकलते है। इसी को लेकर रविवार को शहर के अलग-अलग चौराहों पर बिना मास्क के निकलने वाले लोगों पर पुलिस और प्रशासन चालानी कार्रवाई कर रही है। वही बिना मास्क निकलने वालों पर चालानी कार्यवाही करने के बाद चिमनाबाई स्कूल में बनाये अस्थाई जेल भी भेज रही है। कार्यवाही के दौरान एसडीएम प्रदीप सोनी, तहसील पूनम तोमर, सीएसपी विवेक चौहान सहित प्रशासन और पुलिस का अमला मौजूद था।