माटी की महिमा न्यूज/ देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ में जिले के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। महासंघ अध्यक्ष पं. संजय शुक्ला की सहमति से अभा ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष पं. महेन्द्र व्यास ने सर्वसम्मति से नयन कानूनगो, सुदर्शन दुबे, कपिल व्यास, छोटू पाण्डे को जिला महामंत्री एवं रोहित उपाध्याय को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया है। सभी के मनोनयन पर पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, ओम जोशी, सतीश दुबे, प्रयास गौतम, किशोर पंड्या, दिनेश मिश्रा, बंटी शर्मा, भरत व्यास, मुकेश शर्मा, सचिन जोशी, विमल शर्मा, संदीप शर्मा, पवन व्यास सहित समाजजनों एवं स्नेहीजनों ने बधाई प्रेषित की है।