माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन
बीती देर शाम दो थाना क्षेत्र में चाकू और तलवार चल गई। 2 लोगों के घायल होने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एक घायल को गंभीर चोट होने पर इंदौर रेफर किया गया है। वही बदमाश को कुछ देर बाद ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दूसरी घटना में 3 की तलाश की जा रही है।
चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि छोटी मायापुरी बारदान की फैक्ट्री में काम कर रहे विकास पिता राजकुमार 23 वर्ष निवासी छोटी मायापुरी को फैक्ट्री में साथ काम करने वाले विशाल निवासी बापूनगर ने पुराने विवाद में चाकू मार दिये थे। गंभीर घायल होने विकास को जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किया गया है चाकूबाजी की घटना होने के कुछ देर बाद ही पुलिस ने हमला करने वाले बदमाश को बापू नगर से हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज किया है। आज दोपहर में पुलिस उसे न्यायालय में पेश करेगी। दूसरी घटना इंगोरिया थाना क्षेत्र में हुई। ग्राम खड़ोतिया का रहने वाला जितेंद्र पिता राजाराम बागरी विवाह समारोह में गया था। इस दौरान उसने रास्ते में विक्की और सूरज को तेज रफ्तार से बाइक चलाने के लिए मना किया था। इसी बात को लेकर विक्की और सूरज अपने एक अन्य साथी के साथ जितेंद्र बागरी के घर रात में पहुंचे और घर में घुसकर तलवार से हमला कर दिया। घटनाक्रम के बाद तीनों आरोपी भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले में तीनों हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की गई है।
खटीकवाड़ा में भी चाकूबाजी
जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के गोंसा दरवाजा पर भी चाकूबाजी हो गई। पुलिस के अनुसार फैजल पिता चांद मोहम्मद खा घर लौट रहा था। उसे रास्ते में इमरान और बिट्टूू ने रोक लिया। दोनों दादागिरी करने की बात को विवाद करने लगे। कहासुनी बनने पर दोनोंं ने फैजल पर चाकू से वार कर दिया। हाथ और पीठ पर चाकू लगने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर फैजल के बयान दर्ज किए और मामले में दोनों आरोपियोंं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।