उज्जैन। ससुराल पहुंचे पति ने पत्नी के गाल पर चाकू मार दिया। पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि विराटनगर की रेशमा का विवाह खंदार मोहल्ला में रहने वाले सलाम के साथ हुआ था। रेशमा पिछले कुछ माह से अपने मायके विराट नगर में रह रही थी। शनिवार को पति विराट नगर ससुराल पहुंचा। जहां साथ चलने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। सलाम ने चाकू निकाला और रेशमा के गाल पर मार दिया। रेशमा की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।