मुंबई। ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का निधन हो गया है। उन्हें बीते दिनों कोरोना हुआ था और तब से अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका। इस तरह दिव्या भटनागर की मौत की खबर से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में दुख की लहर है। दिव्या भटनागर ने टीवी धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में गुलाबो की भूमिका से पहचान बनाई थी। उनका गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर लगातार काम रहो रहा था और यही उनकी मौत का कारण बना।