माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन
नगर पालिका निगम के पूर्व स्टोर प्रभारी और वर्तमान में संपत्ति शाखा अधिकारी का हृदयघात से रविवार को निधन हो गया। आज सुबह उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। अलखधाम नगर में रहने वाले नरेन्द्र देशमुख पूर्व में नगर निगम के स्टोर प्रभारी थे। वर्तमान में उन्हें झोन क्रमांक 6 में संपत्ति शाखा का प्रभारी सौंपा गया था। पिछले दिनों उनकी तबीयत बिगडऩे के बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था जहां हृदयघात होने की बात सामने आई थी।

हालत बिगडऩे पर उन्हें बॉम्बे हॉस्पीटल इंदौर ले जाया गया था। जहां हालत में सुधार होने के बाद परिजन उन्हें घर ले आए थे। लेकिन रविवार को अचानक एक बार फिर उन्हें हृदयघात हुआ और उनकी मौत हो गई। आज सुबह अलखधाम नगर से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई जिसमें नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे। माटी की महिमा परिवार द्वारा भी स्व.देशमुख के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार को शक्ति और संबल देने की प्रार्थना बाबा महाकाल से की गई है।