Domain Registration ID: DF4C6B96B5C7D4F1AAEC93943AAFBAA6D-IN
News That Matters

आज नेशनल लोक अदालत में होगा 7 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण

माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन
आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है। जिसमें 7 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। सुबह से ही लोक अदालत में मामलों को लेकर लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था।
नेशनल लोक अदालत का जिले की 46 खंडपीठों में आयोजन किया गया है। सुबह से लोक अदालत में लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पद््मेश शाह ने बताया कि जिले की खण्डपीठों में आज 7 हजार से अधिक लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। लोक अदालत में आपराधिक प्रवृत्ति के 138 बैंक रिकवरी, श्रमिक से जुड़े प्रकरण, विद्युत चोरी मामले से जुड़े प्रकरण, पारिवारिक विवाद, भूमि संबंधित प्रकरण जैसे अन्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। प्रकरणों के निराकरण के लिए अलग-अलग टेबलें लगाई गई हैं जहां संबंधित व्यक्ति अपने प्रकरणों के निराकरण और जुर्माना राशि जमा करने के लिए सुबह से पहुंचना शुरू हो गए थे। लोक अदालत का आयोजन शाम तक जारी रहेगा। लोक अदालत में वर्षो से लंबित चल रहे प्रकरणों का निराकरण किया जाता है। वर्तमान में 58 हजार 426 मामले पेंडिंग हैं। जिसमें से 7 हजार से अधिक मामलों को लोक अदालत में शामिल किया गया है। लोक अदालत का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाता है। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते लोक अदालत नहीं लग पाई थी। आज लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किये जाने का प्रयास रहेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
%d bloggers like this: