मोदी के इन मंत्रियों ने संभाली कमान

नई दिल्ली। केंद्र सरकार किसान आंदोलनकारियों से फिर से बातचीत शुरू करने के साथ की कोशिशों के साथ आंदोलन को लेकर अपना पक्ष जोर शोर से रखने में जुट गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ उसके तमाम मंत्री मोर्चा संभाले हुए है। इस बीच आंदोलन को लेकर उलझन में फंसी हरियाणा में भाजपा की सहयोगी जजपा के नेता उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है।
केंद्र सरकार किसान आंदोलनकारियों के साथ वार्ता को फिर से पटरी पर लाने के लिए प्रयास कर रही है और उसे उम्मीद है कि अगले सप्ताह किसानों के साथ उसकी निर्णायक वार्ता होगी। सूत्रों के अनुसार कुछ किसान नेताओं ने जल्द समाधान निकालने की इच्छा व्यक्त की है। सरकार द्वारा विभिन्न लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद अब गतिरोध टूटने की संभावना संभावना भी बनी है। इस बीच केंद्र सरकार के तीखे हमलों के बाद किसान संघ आंदोलन के साथ जुड़े गैर किसान संगठनों को भी दूर रहने का दबाव बना रहे हैं, ताकि उनके मुद्दे पीछे न छूट जाए।